बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही हैं सैलजा: राकेश तंवर
Selja is realizing the dreams of Babasaheb
पृथला में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित
पलवल। Selja is realizing the dreams of Babasaheb: दयाराम वशिष्ठ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य रहे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर के संयोजन में मंगलवार को पृथला स्थित कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बडे ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को आगे बढाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रेणु तंवर व जितेन्द्र चंदेलिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में काफी संख्या में लोग मौजद रहे।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश तंवर ने कहा कि बाबासाहेब ने भारत को केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय, सम्मान और अवसर दिलाने की एक सशक्त वैचारिक दिशा भी दी। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा, समान अधिकार और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। आज का दिन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और एक ऐसे भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं, जहां समान अवसर, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा सर्वोच्च हों। क्योंकि देश-प्रदेश में आज संविधान खतरे में है। आज देश की सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं जो संविधान की धज्जियां उडा रहे हैं इसलिए लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है।
वरिष्ठ नेता राकेश तंवर ने कहा कि आज के राजनैतिक हालातों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा सही मायनों में बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रही हैं। उनका समस्त जीवन हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के हर वर्ग के व्यक्ति के हितार्थ रहा है जो हम-सब के लिए प्रेरणादायक है। वह बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए देश-प्रदेश में आम, गरीब, किसान, युवा, महिला, मेहनतकश, अनुसूचित जाति वर्ग व पिछडों के लिए सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और आर्थिक समानता के लिए उनकी आवाज को बुलंद कर रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह एकजट हो संघर्ष का बिगुल फूकें।
इस अवसर पर यूनिस प्रधान, कृष्ण देसवाल, सरजीत पहलवान, मांगेराम बेनीवाल, दलीप कुमार भावुक, अनूप कुमार, साहिल सेलौटी, अरुण बेनीवाल, हुक्म चंद बामनीखेडा, बॉबी चंदेलिया आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।