योगी सरकार की योजना से युवाओं को स्वरोजगार: उमंग शुक्ला की ऑयल मिल सफलता

योगी सरकार की योजना से युवाओं को स्वरोजगार: उमंग शुक्ला की ऑयल मिल सफलता

Self-Employment for Youth Through the Yogi Government Scheme

Self-Employment for Youth Through the Yogi Government's Scheme

लखनऊ। Self-Employment for Youth Through the Yogi Government's Scheme, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाला न बने, बल्कि खुद का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला 'जॉब क्रिएटर' बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इसी सोच के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सरकार का यह विजन आज जमीन पर साकार होता दिख रहा है, जिसका ताजा उदाहरण लखीमपुर खीरी के सिविल लाइन्स निवासी उमंग शुक्ला ने पेश किया है।

सफलता की कहानी: उमंग की ऑयल मिल और आत्मनिर्भरता

उमंग शुक्ला ने सरकारी योजना का लाभ उठाकर अपनी खुद की 'ऑयल मिल' स्थापित की है। उन्होंने जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से नवंबर 2025 में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत 25 लाख का ऋण प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग ने उमंग के सपनों को हकीकत में बदल दिया। आज वे प्रतिदिन 10 से 15 क्विंटल सरसों की पेराई कर रहे हैं और उनका शुद्ध सरसों तेल स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा रहा है।

कमाई के साथ-साथ रोजगार का भी जरिया

उमंग का यह उद्योग न केवल उनके लिए आय का बेहतर स्रोत बना है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी संबल बना है। वर्तमान में उनके प्लांट में 5 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। हर महीने लगभग 500 से 600 लीटर सरसों तेल की बिक्री के साथ, उमंग सभी खर्च निकालने के बाद लगभग 70,000 की मासिक शुद्ध आय (Net Profit) प्राप्त कर रहे हैं।

योजना की ताकत: 25 लाख तक का मिलता है ऋण

‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ आज प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना के तहत राज्य सरकार विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में नया उद्योग लगाने के लिए अधिकतम 25 लाख और सेवा (Service) क्षेत्र के लिए 10 लाख तक का ऋण आसान शर्तों पर उपलब्ध कराती है। इस धनराशि का उपयोग मशीनरी, कच्चे माल और कार्यशील पूंजी के लिए किया जा सकता है। इच्छुक युवा अपने नजदीकी जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।