CM योगी बोले-- अयोध्या सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत
Security at Major Religious Sites, Including Ayodhya
अयोध्या राम मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ेगी।
एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए आठ रडार पैनल खरीदे जाएंगे।
धार्मिक पर्यटन और वीवीआईपी सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।
लखनऊ। Security at Major Religious Sites, Including Ayodhya, राज्य सरकार अयोध्या के श्रीराम मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाएगी। इसके लिए संबंधित धार्मिक स्थलों पर स्थापित किए किए जाने वाले एंटी ड्रोन सिस्टम के लिए सरकार रडार पैनलों की खरीद करेगी। गृह विभाग द्वारा इस संदर्भ में राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार एंटी ड्रोन सिस्टम के लिए 22.21 करोड़ रुपये से आठ रडार पैनल खरीदे जाएंगे।
राज्य में पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार चार वर्षों से देश में पहले स्थान पर चल रहा है। पिछले वर्ष महाकुंभ में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के बाद इस वर्ष भी घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर ही है।
इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर सहित वाराणसी में काशी विश्वनाथ, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोरखनाथ मठ, नैमिषारण्य सहित अन्य बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा रही है। साथ ही प्रमुख सरकारी भवनों की भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। सरकार की कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन को और बढ़ावा दिया जाए।
इसी लिए सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित कर अभेद बनाने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव में बड़ी रैलियों में भाग लेने के लिए वीवीआइपी दौरों में भी इन एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। एक रडार पैनल की कीमत करीब 2.77 करोड़ रुपये होगी। रडार पैनल के बिना एंटी ड्रोन सिस्टम पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य नहीं भेद सकता है।