सैक्टर 24 पुलिस चौंकी को फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध रूप से 1411 शराब के क्वार्टर नाके के दौरान कार से बरामद किए
Sector 24 Police Post takes Major Action
एसएसपी के दिशा निर्देश।
पकड़ी की शराब चंडीगढ़ से विहार जानी थी।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Sector 24 Police Post takes Major Action: यूटी सेंट्रल डिविजन के एसडीपीओ दलबीर सिंह भिंडर की टीम को सोमवार फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब सैक्टर 24 पुलिस चौकी ने नाके के दौरान एक कार से 1411 अवैध रूप से शराब के क्वार्टर बरामद किए। पुलिस ने तुरंत मामले में जिला सोनीपत निवासी दीपक के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेन्ट्रल दलबीर सिंह भिंडर की सुपरविजन में सैक्टर 24 पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ने सोमवार को सेक्टर 24 स्थित गुजरात भवन के नज़दीक नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चैंकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आई। पुलिस ने शक के आधार पर उस रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को कार की डिक्की में से अवैध रूप से शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ स्थित डीएमसी से विहार जानी थी।पुलिस उस शख्स तक जाएगी यहां से शराब आई है।पुलिस की जांच जारी है।