वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रदर्शनी

वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रदर्शनी

Second International Higher Education Exhibition

Second International Higher Education Exhibition

(अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

अमरावती  : : (आंध्र प्रदेश) Second International Higher Education Exhibition: द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रदर्शनी का आयोजन 2026  वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय, अमरावती में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. अरुलमोझीवरमन और रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश चंद्र मुदिगंती ने किया। इस प्रदर्शनी में अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, इटली और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए और छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों और छात्रवृत्ति की जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में 62 अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।