SBI Branches to Remain

हरियाणा में SBI की ब्रांचें 5 दिन रहेंगी बंद

pp

SBI Branches to Remain

State Bank of India की हरियाणा स्थित शाखाएं लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारियों की 25 और 26 मई की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के चलते ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह हड़ताल All India State Bank of India Staff Federation द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई है। यूनियन ने बैंक प्रबंधन के सामने 16 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें नई भर्ती, पेंशन, आउटसोर्सिंग और जबरन क्रॉस-सेलिंग जैसे मुद्दे शामिल हैं।

बैंक अवकाश के कारण 23 मई को चौथे शनिवार और 24 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 25 और 26 मई को हड़ताल के चलते शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि 27 मई को बकरीद के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।

हड़ताल का सबसे अधिक असर शाखाओं में होने वाले कामकाज पर पड़ने की संभावना है। चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, नए खाते खोलने और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन और एटीएम सेवाओं पर किसी बड़े असर की संभावना नहीं है।