Gandhi Jayanti 2022: सत्य पाल जैन ने मूक एवं बधिर संस्था के साथ मनाई गांधी जयंती
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

Gandhi Jayanti 2022: सत्य पाल जैन ने मूक एवं बधिर संस्था के साथ मनाई गांधी जयंती

Gandhi Jayanti 2022

Gandhi Jayanti 2022

चंडीगढ़ 2 अक्तूबर, 2022. Gandhi Jayanti 2022: चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने कहा है कि महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री ने जो सन्देश भारतवासियों को दिये उनमें एक महत्वपूर्ण सन्देश यह भी था कि व्यक्ति सदैव उन लोगों की मद्द करने को तत्पर रहे जिन्हें इस की सख़्त ज़रूरत है तथा जो उतने भाग्यशाली नहीं है, जितने की आप है। 

    श्री जैन आज सैक्टर 16 के रोज़ गार्डन में उत्तर भारत की मूक एवं बधिर लोगों की संस्था ‘नॉर्थ जोन चंडीगढ़ डैफ़ सोसाईटी’द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे जो इस संस्था द्वारा महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।  

    श्री जैन तथा संस्था के विभिन्न सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर फूल मालायें आर्पित की तथा संस्था ने श्री जैन को महात्मा गांधी का चित्र भेंट किया। 

    श्री जैन ने कहा कि भगवान ने कुछ लोगों को जीवन की हर सुविधा नहीं दी है लेकिन इस कमी को चुनौती मानकर, जिस तरह से यह संस्था अपने सदस्यों की मदद कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के प्रति समाज की सोचने की मानसिकता बदलने की आवष्यकता है ताकि समाज अपने व्यवहार से ऐसे एक भी व्यक्ति को इस कमी का अहसास न होने दे।

    श्री जैन ने स्थानीय गांधी भवन सैक्टर 16 में आयोजित महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां पजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि थे।