कानपुर में संजय सिंह का संबोधन: 'बंगाल में भाजपा होगी कंगाल'; दल-बदल पर दिया बेबाक बयान

कानपुर में संजय सिंह का संबोधन: 'बंगाल में भाजपा होगी कंगाल'; दल-बदल पर दिया बेबाक बयान

Sanjay Singh Address in Kanpur

Sanjay Singh's Address in Kanpur

 कानपुर। Sanjay Singh's Address in Kanpur, आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा ‘कंगाल’ होने जा रही है।

राघव चड्ढा व अन्य सदस्यों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि जो ईडी व सीबीआई से डर गया, वह चला गया और जो नहीं डर रहे वो आम आदमी पार्टी में टिके हुए हैं।

उत्तर प्रदेश मर्चेंट्स चैंबर के सभागार में देश में वर्तमान हालात और हम विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भाजपा के लोग बहुत पहले से बेबुनियाद आरोप लगाते आ रहे हैं।

नफरत की राजनीति से देश का विकास नहीं हो सकता। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि राम मनोहर लोहिया के समाजवाद की विचारधारा पर नवयुवकों को चलना पड़ेगा।