राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल संदीप पाठक पहुंचे हाई कोर्ट, FIR की जानकारी की मांग; आज होगी सुनवाई

राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल संदीप पाठक पहुंचे हाई कोर्ट, FIR की जानकारी की मांग; आज होगी सुनवाई

Sandeep Pathak

Sandeep Pathak, who joined the BJP along with Raghav Chadha,

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने अपने खिलाफ दर्ज कथित आपराधिक मामलों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

संदीप पाठक ने याचिका दाखिल कर पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस और संबंधित एजेंसियों से जानकारी मांगी है कि उनके खिलाफ पंजाब के किस-किस पुलिस थाने में, किस तारीख को, किन धाराओं के तहत और कुल कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं।

संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये पता चला कि पंजाब में उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें किसी एफआईआर की कापी उपलब्ध कराई गई है और न ही आधिकारिक रूप से यह बताया गया है कि आखिर उनके खिलाफ कौन-कौन से मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कोर्ट से कहा कि यदि दो के अलावा कोई अन्य एफआईआर भी दर्ज है तो उसकी जानकारी भी तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आज शुक्रवार (08 मई, 2026) को सुबह सुनवाई करेंगे।


राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने की सुरक्षा बहाली की मांग

उधर, भाजपा ज्वाइन करने वाले ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। राजेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा वापसी के आदेशों को रद कर पूर्ववत सुरक्षा बहाल करने की मांग उठाई है।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह को भी भाजपा ज्वाइन करने के बाद सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।