संसद में गूँजी संभल की आवाज: सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई को बताया 'असंवैधानिक'; शिक्षा और जांच की मांग

संसद में गूँजी संभल की आवाज: सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई को बताया 'असंवैधानिक'; शिक्षा और जांच की मांग

Sambhal Voice Resounds in Parliament

Sambhal's Voice Resounds in Parliament

सपा सांसद बर्क ने संसद में मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

उन्होंने इसे शिक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन बताया।

संभल में केंद्रीय, कुंदरकी में नवोदय विद्यालय स्थापित करने की मांग की।

संभल। Sambhal's Voice Resounds in Parliament, संसद में संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि संभल सहित पूरे उत्तर-प्रदेश में मदरसों पर बुलडाेजर चलाया जा रहा है, जो एक्ट के हिसाब से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने से पहले एक टीम बनाकर जांच होनी चाहिए। इस क्रम में उन्होंने संभल में केंद्रीय विद्यालय और कुंदरकी में नवोदय विद्यालय की मांग उठाई है।

गुरुवार को उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थानों की भारी कमी है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इन दोनों विद्यालयों की स्थापना करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के छात्रों को बेहतर तालीम और उज्जवल भविष्य मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मदरसों पर हो रही बुलडोज़र कार्रवाई का मुद्दा भी संसद में उठाया। उन्होंने इसे ‘राइट टू एजुकेशन’ और ‘राइट टू फ्रीडम ऑफ रिलिजन’ के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि मदरसों को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाई चिंताजनक है।

बर्क ने मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाए और जो अधिकारी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अंत में उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को स्वीकार करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है।