संभल एसपी ने होली पर भोजपुरी गानों पर जमकर किया डांस - विडियो हुआ वाइरल

संभल एसपी ने होली पर भोजपुरी गानों पर जमकर किया डांस - विडियो हुआ वाइरल

Sambhal SP dances

Sambhal SP dances to Bhojpuri songs on Holi

बरेली: संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के होली खेलते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो आया है, जिसमें सिर पर टोपी और उसके ऊपर गिलास रखकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एनिमल फिल्म का वायरल सॉन्ग 'जमाल कुडू' बज रहा है. उनके साथ-साथ बाकी पुलिसकर्मी भी डांस करते दिख रहे हैं.

उनका ये वीडियो बहजोई पुलिस लाइन में आयोजित होली कार्यक्रम का बताया जा रहा है. इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें संभल एसपी बिश्नोई भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे.

संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का एक नया वीडियो और आया सामने. होली के मौके पर Animal फिल्म के गानों की धुन पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस जवानों के साथ जमकर किया डांस. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संभल के बहजोई मुख्यालय में सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ओपन जिप्सी से एसपी कार्यालय पहुंचे. होली के इस जश्न में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सिर पर शिकारी कैप पहने हुए दिखाई दिए. डीजे पर मशहूर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रैक और हिट भोजपुरी गाने बजने शुरू हुए, तो एसपी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने जवानों के बीच जाकर जबरदस्त डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का उत्साह दोगुना हो गया.

भोजपुरी सॉन्ग पर झूमे संभल SP

संभल में पुलिस लाइन में होली के मौके पर धुरंधर फिल्म और भोजपुरी गानों की धुन पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस जवानों के साथ जमकर डांस करते नजर आए. वीडियो वायरल

होली के इस आयोजन को खास बनाने के लिए पुलिस लाइन में एक अनूठा प्रयोग किया गया. पुलिस लाइन के मैदान में मिट्टी खोदकर एक बड़ा गड्ढा तैयार किया गया. चारों ओर काली पन्नी लगाकर उसमें पानी भरा गया, जिसने एक अस्थाई 'स्विमिंग पूल' का रूप ले लिया. जवानों ने इस पानी के कुंड में एक-दूसरे को डुबकियां लगवाईं और जमकर गुलाल उड़ाया.