सहकार भारती चंडीगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात
Sahakar Bharati Chandigarh delegation met
Sahakar Bharati Chandigarh: सहकार भारती, चण्डीगढ़ प्रदेश की प्रतिनिधि टीम ने महामहिम राज्य पाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से सहकारिता के विषय में गहन चर्चा की एवं चंडीगढ़ को लेकर सहकारिता में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। राज्य पाल जी ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही वह सहकार भारती चंडीगढ़ की टीम से व्यक्तिगत बैठक करेंगे बैठक में राष्ट्रीय प्रेसिडेंट श्री उदय जोशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पचपोर, एरिया इंचार्ज श्री विवेक के साथ श्री नीरज मक्कड़, श्री अंकित जैन, श्री दर्शन गांधी, श्री संजय जी और श्री राजीव कुमार गोयल भी उपस्थित थे|