आरेडिका में कर्मयोगी मिशन के तहत साधना सप्ताह का आयोजन
"Sadhana Week' Organized at Aredica
"Sadhana Week' Organized at Aredica: आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में दिनांक-02.04.2026 से 08.04.2026 तक कर्मयोगी मिशन के तहतः साधना सप्ताह का आयोजन महाप्रबंधक विवेक खरे के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें आरेडिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साधना सप्ताह की समीक्षा बैठक के दौरान आरेडिका के मुख्य अभिकल्प अभियंता कुलदीप सिंह ने भारतीय रेलवे के दिशा एवं दशा का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि भारतीय रेलवे को 64.4 प्रतिशत आय कार्गो (मालभड़ा) से होती है तथा 28.4 प्रतिशत यात्री किराए से एवं 7.2 प्रतिशत आय अन्य श्रोतो से होती है। आगे उन्होने बताया कि रेलवे कई स्तरों पर कार्य कर रही है जिसमें वर्तमान सेवाओं को अमृत स्टेशन मिशन, गतिशक्ति रेल वन एप आदि के माध्यम से आसान एवं उन्नत बनाना है वहीं दूसरी ओर सीमेण्ट, ऊर्जा खनन आदि की ढुलाई को बढाने तथा हाइड्रोजन ट्रेन का निर्माण कर विश्व स्तरी बनाने के प्रयास किए जा रहे है।
साधना सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन के लिए वेबीनार से जानकारी साझा की जिसमें- 2 अप्रैल को ‘‘ओएमआरएस डाटा के आधार पर पहियों का सस्पेंशन का प्रेडिक्टिव मेंटेंनेस‘‘ पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता डिजाइन शोभित प्रताप सिंह ने, 3 अप्रैल को ‘‘स्मार्ट कोच की विशेषताओं पर‘‘ उप मुख्य यांत्रिक अभियंता बोगी एण्ड व्हील अभिनव यादव ने, 4 अप्रैल को ‘‘पर्यावरण पर वेबीनार‘‘ उप मुख्य अभियंता नेता प्रसाद ने, 6 अप्रैल को ‘‘एचआरएमएस‘‘ पर सहायक कर्मिक अधिकारी दीपक कुमार द्वारा, तथा ‘‘वारेण्टी मैनेजमेंट एट प्रेजेण्ट एण्ड इश्यू वे एहेड‘‘ पर उपमुख्य गुणवत्ता प्रबंधक रमेश पाल सिंह ने 7 अप्रैल को ‘‘आरेडिका में वन्देभारत के उत्पादन पर‘‘ उप मुख्य विद्युत अभियंता सी एस श्याम एवं ‘‘फोर्जिंग टेक्नोलॉजी‘‘ पर सीपीएम/एफडब्ल्यूपी जीबी रमेश ने तथा 8 अप्रैल को उपमुख्य सामग्री प्रबंधक संजय कुमार ने ‘‘लागत अनुमान‘‘ पर वेबीनार का आयोजन किया गया।
साधना सप्ताह के तहतः कर्मयोगी मिशन के अंतर्गत आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने विभिन्न प्रकार के बहुउपयोगी 4 घण्टे से अधिक के कोर्स किए एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कोर्स करने के बाद सभी कर्मचारियों की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उप मुख्य यांत्रिक अभियंता सेफ्टी एण्ड ट्रैनिंग बी के कपूर द्वारा सभी विभागों के समंवय एवं डाटा संग्रह का कार्य किया जा रहा है।