Running PG in Haryana Gets

हरियाणा में PG चलाना महंगा, बिजली टैरिफ में बड़ा बदलाव

pp

Running PG in Haryana Gets

हरियाणा में पेइंग गेस्ट (PG) व्यवसाय करने वालों को अब ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनियों ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

नए नियमों के मुताबिक, जिन परिसरों का उपयोग व्यावसायिक रूप से पेइंग गेस्ट आवास के तौर पर किया जा रहा है, वहां बिजली कनेक्शन को अब ‘नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई’ (गैर-घरेलू श्रेणी) में रखा जाएगा। इसका सीधा असर बिजली के बढ़े हुए टैरिफ के रूप में सामने आएगा।

बिजली निगमों ने स्पष्ट किया है कि यह नियम उन जगहों पर लागू होगा, जहां कई लोगों को संगठित तरीके से लॉजिंग या हॉस्टल जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।

हालांकि, जहां किसी मकान को सामान्य रूप से किराए पर दिया गया है या सीमित स्तर पर बिना किसी व्यावसायिक गतिविधि के पेइंग गेस्ट रखे गए हैं, वहां बिजली कनेक्शन ‘घरेलू श्रेणी’ में ही रहेगा।

दरअसल, पेइंग गेस्ट आवासों के बिजली टैरिफ को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए Haryana Electricity Regulatory Commission (HERC) ने नियमों में संशोधन करने का फैसला लिया।