शर्मनाक कृत्य, आपत्तिजनक तस्वीर: काली माता पी रहीं सिगरेट... फिल्म का ऐसा पोस्टर बना आखिर क्या साबित करना चाह रहे फिल्म मेकर? बवाल मचने पर कई जगहों पर FIR दर्ज
BREAKING
प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा रायपुररानी थाना में सुसाइड: मंदिर में चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लाई, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा

शर्मनाक कृत्य, आपत्तिजनक तस्वीर: काली माता पी रहीं सिगरेट... फिल्म का ऐसा पोस्टर बना आखिर क्या साबित करना चाह रहे फिल्म मेकर? बवाल मचने पर कई जगहों पर FIR दर्ज

Ruckus over Kali Film Poster

Ruckus over Kali Film Poster

Ruckus over Kali Film Poster : इन दिनों धार्मिक भावनाओं को जमकर आहत किया जा रहा है| लोग कुछ भी बोलने और करने से पहले जरा सा भी नहीं सोचते| उनकी आत्मा उन्हें तनिक भी नहीं कचोटती| वहीं, इस कड़ी में अब एक फिल्म का ऐसा पोस्टर सामने आया है| जिसने हिन्दू आस्था पर बड़ी गहरी चोट की है| हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है| जहां यही कारण है कि इस पोस्टर को लेकर अब बवाल मच गया है| सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से हिन्दू लोग इसका विरोध कर रहे हैं| उनका कहना है कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| यह बेहद शर्मनाक कृत्य है|

ऐसा क्या है फिल्म पोस्टर में ...

आपको बतादें कि, इस फिल्म पोस्टर में माता काली देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है| फिल्म का  नाम भी 'काली' (Kali Film Poster) है| इस फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) हैं| फिलहाल, हिन्दू देवी माता काली को इस दृश्य में दिखाकर उनका अपमान किया गया है और इसी अपमान को देखते हुए हिन्दू आस्था भड़क उठी है|

Ruckus over Kali Film Poster
Ruckus over Kali Film Poster

बवाल मचने पर कई जगहों पर FIR दर्ज...

फिलहाल, हिन्दू लोगों द्वारा इस फिल्म का विरोध होने के बाद दिल्ली और यूपी में पुलिस ने FIR दर्ज की है| उत्तर प्रदेश में लखनऊ पुलिस ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और उनके दो अन्य सहयोगियों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला (FIR against Leena Manimekalai) दर्ज किया है| जबकि दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153A और 295A के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है|

मैं ‘डरूंगी नहीं’ ...

इधर, 'काली' के पोस्टर पर इतना बवाल मचने के बाद लीना ने एक ट्वीट किया और लिखा कि 'मैं नहीं डरती।' जी हां, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों के साथ आवाज उठाऊंगी, जो निडर होकर बोलते हैं| अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है तो मैं वो भी दे दूंगी।'