रुड़की ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज किया, ट्रांसफार्मर उतारे और कनेक्शन काटे

रुड़की ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज किया, ट्रांसफार्मर उतारे और कनेक्शन काटे

Roorkee Energy Corporation Intensifies Arrears Recovery Drive

Roorkee Energy Corporation Intensifies Arrears Recovery Drive

रुड़की। Roorkee Energy Corporation Intensifies Arrears Recovery Drive, वित्त वर्ष की समाप्ति में अब दो दिन का समय शेष रह गया है। इसके साथ ही निगम की ओर से बकाया वसूली को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। कहीं पर निगम की ओर से ट्रांसफार्मर को उतारकर बिजलीघर पर जमा कर दिया है तो कहीं पर कनेक्शन काटे गए है। शनिवार को निगम की ओर से 10 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

ऊर्जा निगम की ओर से ओर से बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम की ओर से इस माह में 300 करोड़ की वसूली की जानी है लेकिन अभी तक 140 करोड़ रुपये ही वसूल हो चुके है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम की ओर से बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ऊर्जा निगम की टीमों ने बकायेदारों के बिजली के ट्रांसफार्मर को उतारकर उनको बिजलीघर पर जमा करना शुरू कर दिया है। साथ ही इस बात की चेतावनी दी गई कि जब तक बिजली का बिल जमा नहीं होगा, तब तक ट्रांसफार्मर को नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न टीमों की ओर से कनेक्शन भी काटे गए है।

ऊर्जा निगम रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर हाल में लक्ष्य काे पूरा करना है। इसके अलावा बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। रविवार को भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

अवर अभियंता से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज

झबरेड़ा: खाताखेड़ी गांव में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता से अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेहडेकी सैदाबाद स्थित विद्युत उप-संस्थान में तैनात अवर अभियंता जम्मल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि ग्राम खाताखेड़ी निवासी रिजवान अहमद पर लगभग 31,000 का विद्युत बिल बकाया है।

निगम द्वारा बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी बिल जमा न होने पर, टीम शुक्रवार को उपभोक्ता के घर पहुंची और नियमनुसार विद्युत मीटर उतारकर कनेक्शन काट दिया। तहरीर के अनुसार, कार्रवाई के दौरान रिजवान अहमद वहां पहुंचा और उसने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अवर अभियंता पर जानलेवा हमला करने का प्रयास भी किया।

कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अवर अभियंता को वहां से सुरक्षित निकाला और पास में लगे विभागीय कैंप तक पहुंचाया। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ऊर्जा निगम अधिकारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।