वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित सेना ने पहली बार रखा भारत की धरती पर कदम, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित सेना ने पहली बार रखा भारत की धरती पर कदम, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Indian Cricket Team Player At IGI Airport

Indian Cricket Team Player At IGI Airport

Indian Cricket Team Player At IGI Airport: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. भारतीय टीम के खिलाड़ी बारबाडोस से दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए खराब मौसम के कारण बारबाडास में फंसे थे. पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक इन खिलाड़ियों को सामवार के दिन न्यूयॉर्क से निकलना था, लेकिन खराब मौसम के कारण खिलाड़ी बारबाडोस में ही फंसे रहे.

इस वक्त दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास फैंस की भाड़ी भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं, सुरक्षी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. क्रिकेट फैंस के हाथों में तिरंगा है और वह लगातार इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे हैं.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं.

बताते चलें कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया. इस तरह टीम इंडिया ने 17 सालों बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. वहीं, पिछले तकरीबन 11 सालों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म किया. वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इससे पहले भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.