हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में जोरदार मतदान, महिलाओं ने फिर दिखाया उत्साह

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में जोरदार मतदान, महिलाओं ने फिर दिखाया उत्साह

Robust Voting in the Second Phase of Panchayati Raj Elections in Himachal

Robust Voting in the Second Phase of Panchayati Raj Elections in Himachal

शिमला। Robust Voting in the Second Phase of Panchayati Raj Elections in Himachal, हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह है। वोट डालने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।

पहले चरण में भी हिमाचल में लू की चेतावनी के बीच तपती धूप में भी मतदाताओं ने ग्रामीण संसद के लिए जमकर मतदान किया था। कई जगह तेज धूप के बीच लंबी-लंबी कतारें रहीं थी। पंचायतीराज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली के लिए पहले चरण में 1293 पंचायतों और 7729 वार्डों में 78.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

himachal elections

18,23,030 मतदाताओं में से 14,35,717 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया और पुरुषों को पछाड़ दिया। महिलाओं का मतदान 81.96 प्रतिशत जबकि पुरुषों का मतदान 75.63 प्रतिशत रहा।

महिलाओं का मतदान पुरुषों से अधिक रहा

महिलाओं का मतदान पुरुषों से करीब छह प्रतिशत अधिक रहा। किन्नौर, शिमला और सिरमौर जिलों को छोड़कर महिला मतदाता नौ जिलों में मतदान के लिए पुरुषों से आगे रहीं।

ग्राम पंचायत मैन भरोला में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला रुको देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं के सामने एक प्रेरणा पेश की। वहीं, ग्राम पंचायत ममेल के वार्ड नंबर 01 (सानना 01) में 70 वर्षीय दीनानाथ ने भी अपने बूथ पर जाकर मतदान किया।

himachal

ग्राम पंचायत ममेल में सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। ग्राम पंचायत गिरब-खुर्द के ढैंडा बूथ पर भी मतदान करने के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

भनवाड़ में भी लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है, जहाँ मतदान करने के लिए महिलाएँ सुबह से ही पंक्तियों में खड़ी हैं।