बड़ी खबर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और थार की भिड़ंत; 3 की मौत, कई घायल
Roadways Bus and Thar Collide on Delhi-Meerut Expressway
गाजियाबाद। Roadways Bus and Thar Collide on Delhi-Meerut Expressway, गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर IPEM इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, एक रोडवेज बस और एक थार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिला MMG अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बाबरपुर निवासी नवीन कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।