बालोतरा में सड़क हादसा: स्लीपर बस और टेलर की टक्कर में 6 की मौत

बालोतरा में सड़क हादसा: स्लीपर बस और टेलर की टक्कर में 6 की मौत

High-speed bike-truck accident in Meerut

Road accident in Balotra: 6 killed in collision between sleeper

नई दिल्ली। राजस्थान के बालोतरा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां एक स्लीपर बस एक टेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बालोतरा के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) हरफूल सिंह ने कहा कि घटना सरवाड़ी गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट स्लीपर बस और टेलर की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

बस का अगला हिस्सा हुआ डैमेज

ASP हरफूल सिंह ने कहा, "टक्कर बहुत जोरदार थी और इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुर तरह डैमेज हो गया।" हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।