Risked life for a handkerchief
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

एक रूमाल के लिए लगा दी जान की बाजी, 12वीं मंजिल की बालकनी से लटकी नौकरानी; पढ़ें ऐसी क्या मजबूरी थी

Risked life for a handkerchief

Risked life for a handkerchief

Risked life for a handkerchief- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक फोटो सामने आया है, जिसमें एक फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी 12वीं मंजिल की बालकनी से लटकी हुई दिखाई दे रही है। वह मालिक के गिरे एक रूमाल को उठाने के लिए 12वीं मंजिल से लटक गई। उसका यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आए फोटो के मुताबिक एक नौकरानी ने मालिक के रूमाल के लिए जान की बाजी लगा दी। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी का है। नौकरानी रूमाल उठाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे लटक गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सोसाइटी के एल टावर की है। एल टावर की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। दोपहर को जब नौकरानी ने कपड़े धोकर बालकनी में सुखाएं तो मालिक का रूमाल 11वीं मंजिल पर गिर गया।

इसके बाद महिला ने रूमाल उठाने के लिए बालकनी की रेलिंग पर लटकने का फैसला लिया। नौकरानी बालकनी की रेलिंग पर बाहर की तरफ लटक गई। इस दौरान पूरी सोसाइटी में लोग हैरान हो गए। लोगों के लाख मना करने के बावजूद उसने अपनी जान की बाजी लगाकर मालिक का रूमाल उठा लिया।