अमरनाथ यात्रा करने वालों के लिए जरुरी खबर: हर हाल में लेनी होगी यह सुविधा, वरना भूल जाइये बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा करने वालों के लिए जरुरी खबर: हर हाल में लेनी होगी यह सुविधा, वरना भूल जाइये बाबा बर्फानी के दर्शन

RFID Tag in Amarnath Yatra 2022

Amarnath Yatra 2022

Amarnath Yatra 2022 : अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) कर रहे हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ते जाइये| दरअसल, अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां शुरू की गई एक सुविधा आपको हर हाल में लेनी होगी| अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे| अरे बाबा बर्फानी के दर्शन छोड़िये| आप यात्रा के एंट्री पॉइंट से आगे नहीं बढ़ पाएंगे|

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल अमरनाथ यात्रा में RFID टैग की सुविधा शुरू की गई है| जो भी भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होगा उसे यह RFID टैग लेना होगा| बिना RFID टैग के वह यात्रा में नहीं घुस सकता है| नीतीश्वर कुमार का कहना है कि अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों को RFID टैग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, या अगर भक्त रोड से आ रहे हैं तो उन्हें अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा RFID टैग वहां भी मिल जाएगा| नीतीश्वर कुमार ने बताया कि अमरनाथ में जितने काम करने वाले लोग हैं वह भी RFID टैग ले रहे हैं| इसे अनिवार्य किया गया है|

RFID टैग क्या?

नीतीश्वर कुमार के अनुसार, RFID टैग की सुविधा बेहतर सुरक्षा को देखते हुए रखी गई है| इसके द्वारा हर अमरनाथ यात्री को ट्रैक किया जा सकेगा कि वह किस जगह पर मौजूद है| नीतीश्वर कुमार ने कहा कि जब लोग ट्रैक हो सकेंगे तो उनकी सुरक्षा रखने में आसानी मिलेगी| बतादें कि, RFID का पूरा नाम Radio Frequency Identification होता है| यह एक वायरलेस आइडेंटिफिकेशन तकनीक है। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन एक छोटी चिप के रूप में एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। इस तकनीक का उपयोग करके स्वचालित वस्तु या व्यक्ति को ट्रैक किया जा सकता है|

सुरक्षा व्यवस्था होती है प्राथमिकता ....

अमरनाथ यात्रा में पहली प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था होती है जो कि हर हाल में पुख्ता रखी जाती है| यात्रा के दौरान यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है| सुरक्षाकर्मी एकदम चौकस रहते हैं और अपनी पैनी निगाह से पूरी घाटी पर होने वाली हर हलचल पर नजर रखते हैं| अमरनाथ यात्रा में हर हाल में यह तय किया जाता है कि घाटी में बाबा बर्फानी के दर्शन करने आने वाले भक्त सकुशल अपने घर लौट सकें| बात ये है कि घाटी के बीच अमरनाथ यात्रा बेहद कठिनाई भरी तो है ही साथ ही आतंकी खतरा का भी एक अलग डर रहता है| फिलहाल, इस साल होने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा और सुविधा के लिहाज कुछ विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं| जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है|

Amarnath Yatra 2022
Amarnath Yatra 2022

कोरोना से दो साल रुकी रही यात्रा .....

बतादें कि, कोरोना वायरस के चलते भक्त अपने बाबा बर्फानी के पिछले करीब दो साल से दर्शन नहीं कर पाए लेकिन अब जब कोरोना का कहर खत्म हो गया है तो अमरनाथ यात्रा 2022 को हरी झंडी दे दी गई है| यानि एक बार फिर अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है| इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलने वाली है| मसलन, आप 43 दिनों में किसी भी दिन बाबा अमरनाथ के दर्शन कर पाएंगे|

मगर याद रहे कि अमरनाथ यात्रा में आप तभी शामिल हो सकते हैं जब आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे| बिना रजिस्ट्रेशन आप यात्रा शुरू नहीं कर सकते हैं| आप चाहें तो खुद से श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अगर नहीं करना आता है तो किसी भी ऑनलाइन कार्य सेंटर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं|

बतादें कि, रजिस्ट्रेशन में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की तरफ से आपसे बहुत सी जरुरी जानकारी मांगी जाएगी| यात्रा के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अपने नियम हैं जिनपर आपको हर हाल में खरा उतरना होगा| आपसे यहां हेल्थ संबंधी जानकारी भी ली जायेगी| हमारी सलाह है कि आप रजिस्ट्रेशन करने से पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा संबंधी नियमों को एक बार जरूर पढ़ लें|

 

Written by Shiva Tiwari