सेवानिवृत्त दरोगा हनीट्रैप के जाल में: AI से बनाया अश्लील वीडियो, ठगे 3.47 लाख रुपये
Retired Sub-Inspector Falls into Honeytrap
मैनपुरी। Retired Sub-Inspector Falls into Honeytrap, कस्बा भोगांव में रहने वाले सेवानिवृत उपनिरीक्षक हनीट्रैप का शिकार हाे गए। शिकार बनाने वाली लड़कियों ने सेवानिवृत उप निरीक्षक से 3.47 रुपये भी ठग लिए। इसके बाद भी उनसे और रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पहले आई वाट्सएप कॉल, फिर वीडियो
कस्बा भोगांव के जीटी रोड पडुआ चौराहा के निकट निवासी एक सेवानिवृत उप निरीक्षक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 12 जनवरी को वह घर पर थे। तभी एक नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाली लड़की ने कहा कि वह रिश्तेदार बोल रही है। इसके कुछ देर बाद ही वीडियो कॉल आई, रिसीव करने पर कॉल करने वाली युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी तो उन्होंने कॉल काट दी।
युवती ने की रुपये की डिमांड
पीड़ित ने बताया कि करीब 40 मिनट बाद सामान्य कॉल आई आई तो कॉल करने वाली युवती ने कहा कि उसकी मां बीमार हैं, एक लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारा आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। जिसके बाद 13 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उनके पास उनका आपत्तिजनक वीडियो भेजा, जो कि एआई से एडिट किया गया था।
बदनामी के डर से खाते में कर दिए रुपये ट्रांसफर
इसके बाद दो लड़कियों ने फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से भयभीत होकर उन्होंने बताए खाते में करीब 3.47 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।