महोबा भाजपा में 'इस्तीफा पॉलिटिक्स': जिला मंत्री दीपाली तिवारी का पद और पार्टी से किनारा

महोबा भाजपा में 'इस्तीफा पॉलिटिक्स': जिला मंत्री दीपाली तिवारी का पद और पार्टी से किनारा

Mahoba-1774236830934_v

'Resignation Politics' in Mahoba BJP

महोबा। 'Resignation Politics' in Mahoba BJP, भाजपा की जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अब कार्यकर्ताओं में रोष की तस्वीर भी सामने आ रही है। अब तक जिला मंत्री रहीं दीपाली तिवारी ने फिर से वही पद मिलने पर पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मैं अपने जिला अध्यक्ष जी, सारे जनप्रतिनिधियों व संगठन के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। जिसको मेरे कंधे सह नहीं पा रहे हैं। इसलिए मैं अपने पद से व भाजपा से इस्तीफा देती हूं। सभी का एक बार पुन: आभार व्यक्त करती हूं, धन्यवाद।

उधर, पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष व नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष मनीष नामदेव ने भी फेसबुक पर अपना रोष जताया। उन्होंने लिखा है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व से विनम्र निवेदन करता हूं कि पार्टी में जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किए हैं, जिन्होंने कभी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा, क्या वह मंत्री उपाध्यक्ष के लायक नहीं थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष होने के बाद भी लॉलीपॉप दे दिया। अन्य कार्यकर्ता भी उपेक्षा के चलते नाराज नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सियासी वार

उधर भाजपा की सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर भी सियासी वार चल रहा है। विपक्षी दल के एक नेता ने इंटरनेट मीडिया ने सूची को लेकर जातिगत टिप्पणी की।

उन्होंने लिखा कि भाजपा ने अपनी टीम में केवल राजपूत लोधी समाज के केवल चार लोगों को जगह दी। नेता का कार्यकर्ताओं ने कटाक्ष किया कि तो क्या ये लोग आपकी डूबती पार्टी में चले जाएं। अपनी पार्टी को देखिए इधर-उधर तांकझांक न करिए।

भाजपा के ही एक कार्यकर्ता पोस्ट में लिखता है कि जो पार्टी में नए आए उन्होंने उपाध्यक्ष मंत्री बनाया जा रहा है, लेकिन जो सालों से समर्पित हैं उन्हें महज लॉलीपॉप दिया जा रहा है। कुल मिलाकर जमकर सियासी वार चल रहा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी नाराजगी सामने आ रही है। जो संगठन के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

पार्टी की नई कार्य समिति घोषित हुई है। पूरे जोश के साथ सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा। अब हर कार्यकर्ता को तो पद नहीं मिल सकता। अभी कई मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा होनी है। इसमें कई लोगों को जगह दी जाएगी। जिला मंत्री के इस्तीफे की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली है। यदि वह लिखित इस्तीफा देतीं है तो प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर की जाएगी।

-मोहनलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष