शहरवासी आज से पानी, गारबेज कलेक्शन, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग की बढ़ी दरों के हिसाब से अदायगी करें

शहरवासी आज से पानी, गारबेज कलेक्शन, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग की बढ़ी दरों के हिसाब से अदायगी करें

Residents should pay the increased rates for water

Residents should pay the increased rates for water

चंडीगढ़ 31 मार्च : शहरवासियों को 1 अप्रैल यानी मंगलवार से आर्थिक बोझ झेलना पड़गा। नए चालू वित्त वर्ष के आगमन के साथ ही कई सेवा और जरूरत की चीजें भी महंगी हो जाएगी। वॉटर टैरिफ में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। सीवरेज सेस भी बढ़ेगा। साथ ही डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन चार्ज में भी पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। यह वार्षिक बढ़ोतरी पहले से तय है।
नगर निगम का तर्क है कि यह बढ़ोतरी एमसी की वार्षिक राजस्व वृद्धि नीति के तहत की गई है। तय अंतराल पर दरों में संशोधन कर निगम अपनी आय बढ़ाता है, ताकि शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। वहीं, इस बढ़ौतरी को लेकर असंतोष भी बना हुआ है। क्यों कि निगम का यह चुनावी वर्ष हैं, संभव है कि विपक्ष इस मुद्दे को ना केवल •सुनाए बल्कि सदन बैठक में इसे लेकर ऐतराज भी जताया जा सकता है।
पानी के टैरिफ की हर स्लैब में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। यह चार्ज बिल में पांच प्रतिशत बढ़कर आएगा। अभी 0-15 किलोलीटर (एक किलोलीटर में एक हजार लीटर) पानी पर प्रति केएल 3.47 रुपये खर्च आता है जो बढ़कर 3.64 रुपये प्रति किलोलीटर हो जाएगा।60 किलोलीटर से अधिक पर 24.31 रुपये प्रति किलोलीटर खर्च बिल में जुड़ कर आने लगेगा। कम पानी खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को मामूली अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। जैसे पहली 0-15 किलोलीटर की स्लैब में 15 पैसे की बढ़ोतरी से तीन से पांच रुपये ही अधिक चुकाने होंगे। घरेलू उपभोक्ता पर यह पड़ेगा असर


(पुराने रेट और पहली अप्रैल से बढ़ने के बाद)

01-15 किलोलीटर (केएल)
3.47 - 3.64 रुपये प्रति केएल
16-30 केएल
6.95 - 7.30 रुपये प्रति केएल
31-60 केएल
11.58 - 12.16 रुपये प्रति केएल
60 केएल से अधिक
23.15 - 24.31 रुपये प्रति केएल
कमर्शियल कंज्यूमर
34.73 - 36.47 रुपये प्रति केएल
इंस्टीट्यूशनल
28.94 - 30.39 रुपये प्रति केएल
टैक्सी स्टैंड
34.73 - 36.47 रुपये प्रति केएल


गारबेज कलेक्शन चार्ज भी पांच प्रतिशत बढ़ा :
वार्षिक बढ़ोतरी नियम के कारण पहली अप्रैल से गारबेज कलेक्शन चार्ज केटेगरी में पांच प्रतिशत तक बढ़ गया है। दो मरला तक के घरों का गारबेज कलेक्शन चार्ज 57.88 रुपये से बढ़कर 60.77 रुपये हो गया है। दो मरला से 10 मरला तक के घरों का चार्ज 115.76 रुपये से बढ़कर 121.55 रुपये हो जाएगा।


10 मरला से एक कनाल तक के घरों को पहली अप्रैल से 231.53 रुपये की जगह 243.11 रुपये अदा करने होंगे। इसी तरह एक कनाल से दो कनाल तक के घरों का शुल्क 289.38 रुपये से बढ़कर 303.85 रुपये हो जाएगा। वहीं दो कनाल से अधिक एरिया के घरों के लिए गारबेज कलेक्शन चार्ज 405.09 रुपये से बढ़कर 425.34 रुपये होना है।


कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग बढ़ी :
पहली अप्रैल से कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग महंगी हो गई है। इसमें कैटेगरी के हिसाब से कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग रेट बढ़ा दिए गए हैं। पांच से दस प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि बुकिंग में हो जाएगी।