Residents Protest 48-Hour

48 घंटे की बिजली कटौती से भड़के सेक्टर-89ए के लोग, सड़क जाम कर किया विरोध

undefined

Residents Protest 48-Hour

सेक्टर-89ए स्थित Adani Aangan Affordable Society में पिछले 48 घंटे से जारी बिजली कटौती से परेशान निवासियों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। देर रात सोसाइटी के लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन निवासी बिजली बहाल होने तक जाम हटाने पर अड़े रहे। कुछ समय बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने जाम खोल दिया।

निवासियों का आरोप है कि वे लंबे समय से लगातार बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो बिजली निगम कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है और न ही बिल्डर इस ओर ध्यान दे रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

सोसाइटी में स्थित एसटीपी प्लांट भी बिजली न होने के कारण बंद हो गया, जिससे गंदा पानी फैलने लगा और दुर्गंध के कारण हालात और खराब हो गए। लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें पटौदी रोड जाम करना पड़ा, क्योंकि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।

निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे इसी तरह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।