खाटू श्याम मंदिर पर 'साजिश' की खबरें महज अफवाह; सीकर SP ने जारी किया स्पष्टीकरण
Reports of a 'Conspiracy' at Khatu Shyam Temple Are Mere Rumors
सीकर: Reports of a 'Conspiracy' at Khatu Shyam Temple Are Mere Rumors, राजस्थान पिछले हफ्ते से लगातार आंतकी गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में है। यहां हाल ही प्रदेश के अजमेर जिले में पाकिस्तानी स्लीपर सेल को लेकर खुलासा हुआ था, जिस पर ये आरोप लगा था कि वो हनुमानगढ़ के सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की साजिश रच रहा था। इसी बीच एक और बड़ी चर्चा यह है कि सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर धाम भी सुर्खियों में आ गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड जिले में 14 मार्च को पाकिस्तान के लिए काम करने वाला जासूसी नेटवर्क पकड़ा गया था। बड़ी बात यह है कि इस मामले में हुई 14 लोगों की गिरफ्तारी के दौरान यह दावा किया गया कि आरोपियों से जब्त किए गए मोबाइल फोन में खाटू श्याम मंदिर की तस्वीरें मिली थी, जिसे बड़ी साजिश रचने के तौर पर देखा जा था। हालांकि अब इस पूरे मामले में सीकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।
सीकर SP ने पूरे मामले का बताया निराधार
इस पूरे मामले पर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत के दौरान एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहना है कि उत्तर प्रदेश में हुई गिरफ्तारी के बाद इस मामले की छानबीन प्रदेश की सीकर पुलिस की ओर से भी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमारी ओर से यूपी SIT से संपर्क किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीकर पुलिस की एक टीम गाजियाबाद भी पहुंची थी। लेकिन अभी तक ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है, जिससे ये साबित हो कि किसी जासूसी गिरोह ने खाटू श्याम मंदिर की फोटो लेकर या वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे हों। पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले को अभी तक अफवाह ही करार दिया है।
खाटू श्याम मंदिर को लेकर दी गई सूचना को लेकर कोई इनपुट नहीं मिला है। इस मामले में UP एसआईटी टीम से भी संपर्क किया गया और सीकर पुलिस की एक टीम पूरे मामले की छानबीन के लिए गाजियाबाद जाकर आ चुकी है। पूरा मामला निराधार है।
-प्रवीण नायक नूनावत, सीकर जिला पुलिस अधीक्षक
खाटू के दरबार में लाखों लगाते हैं हाजिरी
सीकर के खाटू श्याम मंदिर में हर महीने 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। जबकि त्योहारों और मेले के समय यह संख्या 2-3 लाख तक पहुंच जाती है। एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख तक पहुंच जाती है। वहीं फाल्गुन लखी मेला के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में 30 लाख श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान के विभिन्न इलाकों से यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।