हिमाचल वेदर अपडेट: धूप से मिली राहत, लेकिन सोमवार को आंधी और बारिश का 'यलो अलर्ट'
Relief from the Sun, but a Yellow Alert'
शिमला। Relief from the Sun, but a Yellow Alert' हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम के साफ रहने से ठंड से राहत मिली है। हालांकि दोपहर बाद शिमला सहित कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छा गए। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल। फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग तक जा सकेंगे।
अन्य वाहनों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई है। सोलंगनाला, फातरु, कोठी व हामटा पर्यटकों के लिए खुले हैं। भारी बर्फ के कारण जंस्कर घाटी लाहुल स्पीति से कटी है। सीमा सड़क संगठन लाहुल घाटी में सड़कों की बहाली में जुटा है।
मनाली व लाहुल-स्पीति में हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। मासूम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को चंबा, कांगडा, मंडी और कुल्लू में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। मंडी और सुंदरनगर में सुबह कोहरा पड़ा। सबसे कम दृश्यता मंडी में लगभग 100 मीटर रही।
करीब छह डिग्री तक दिन के तापमान में वृद्धि
प्रदेश में धूप के खिलने से दिन के तापमान में करीब छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक वृद्धि ऊना में 5.7 डिग्री के कारण 30.2 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा सोलन और मंडी में चार डिग्री कल्पा में तीन डिग्री शिमला में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान दो से 7 डिग्री की गिरावट आई है। नाहन में 7.4 डिग्री की गिरावट आई है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 7.6 18.0
- सुंदरनगर 8.0 27.3
- भुंतर 7.1 25.5
- कल्पा 1.2 15.0
- धर्मशाला 9.5 23.0
- ऊना 11.2 30.2
- नाहन 9.2 20.8
- सोलन 6.5 24.0