PSEB 8वीं री-अपीयर छात्रों को राहत, जून 2026 में फिर होगी परीक्षा
- By Gaurav --
- Sunday, 03 May, 2026
Relief for PSEB Class
Punjab School Education Board (PSEB) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। फरवरी 2026 में आयोजित आठवीं कक्षा की परीक्षा में जिन छात्रों का परिणाम री-अपीयर आया था, उन्हें अब दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इन विद्यार्थियों के लिए जून 2026 में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक पत्र जारी कर परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा कराने का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।
यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार छात्र 8 मई 2026 तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई तक 500 रुपये लेट फीस और 22 मई तक 1500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने का विकल्प दिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों को समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।