ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन उत्साहजनक रिस्पांस के साथ बंद
Registration for the Allengers Gully Cricket Tournament Closes
चंडीगढ़: Registration for the Allengers Gully Cricket Tournament Closes: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित होने वाले आगामी ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उत्साहजनक रिस्पांस के साथ औपचारिक रूप से बंद हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई थी और पांचवें दिन ही निर्धारित संख्या पूरी हो गई।
कुल 18 पुलिस स्टेशनों को रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया था और प्रत्येक पुलिस स्टेशन ने 16 टीमों को कोऑर्डिनेट किया। इस टूर्नामेंट के लिए निर्धारित 288 टीमों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 256 लड़कों की टीमें और 32 लड़कियों की टीमें शामिल हैं।
यह टूर्नामेंट चंडीगढ़ डोमिसाइल के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रासरूट स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक संगठित मंच प्रदान करना है।
यह टूर्नामेंट 17 अप्रैल से शुरू होगा। इस आयोजन को नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के साथ-साथ टाइनोर और अन्य प्रमुख सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है।