Recruitment for 100 Security Guard

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 28 और 30 मार्च को होंगे इंटरव्यू

undefined

Recruitment for 100 Security Guard

सिस इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) की ओर से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा और 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या अनुत्तीर्ण रखी गई है। अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को एक महीने की ट्रेनिंग के बाद एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल और अन्य संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।