RCB ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, टूर्नामेंट बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस
MI Eliminated Playoffs Race
MI Eliminated Playoffs Race: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. RCB ने 167 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ जहां RCB अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है, तो वहीं MI प्लेऑफ की रेस बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स CSK से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुआ था.
RCB ने 2 विकेट से मारी बाजी
मुंबई के 167 रनों के जवाब में आरसीबी को लक्ष्य हासिल करने में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ा. क्योंकि इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने के लिए 20 ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी. इस दौरान उन्होंने अपन 8 विकेट भी खो दिए.
क्रुणान पांड्या के 46 गेंद में 73 रनों की पारी के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. लेकिन उनके आउट होते ही आरसीबी फिर फंस गई और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों जरूरत थी. जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने 6 रन मारक टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया और फिर आखिरी गेंद पर रासिख सलाम ने दो रन दौड़ कर जीत पक्की कर दी.
भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहले गेंद से शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बैट से एक छक्का मारकर टीम के जीत के करीब पहुंचानें में अहम भूमिका निभाई. गेंद से भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.