दूसरी बार WPL चैंपियन बनी RCB, स्मृति मंधाना की कप्तानी में रचा इतिहास, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम
WPL 2026 Final DC Vs RCB
WPL 2026 Final DC Vs RCB: स्मृति मंधाना के 87 और जॉर्जिया वॉल के 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के रिकॉर्ड 204 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल करके दूसरी बार चैंपियन बन गई. जिसके साथ दिल्ली का लगातार चौथी बार ट्रॉफी उठाने का सपना टूट गया. आरसीबी इससे पहले 2024 में दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीती थी.
WPL का सबसे बड़ा सफल रन चेज
इसके साथ आरसीबी ने WPL के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करके इतिहास रच दिया है. इससे पहले 202 रनों के सफल रन चेज का रिकॉर्ड था जो खुद आरसीबी के ही नाम था. इसके अलावा मंधाना और लो ने दूसरे विकेट के लिए WPL की सबसे बड़ी 165 रनों की साझेदारी का भी रिकॉर्ड बनाया है. जिसकी वजह से आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही.
दिल्ली का लगातार चौथी बार टूटा दिल
इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने अपना कप्तान जरूर बदला लेकिन वो अपनी किस्मत नहीं बदल पाई. क्योंकि वो चौथा फाइनल भी हार गई है. इससे पहले इस टीम की कप्तान मेग लैनिंग थीं. उन्होंने तीन बार अपनी टीम दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाया लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीता सकीं. इस बार टीम की कप्तान जेमिमाह थीं लेकिन वो भी फाइनल के श्राप को तोड़ नहीं पाई. इसके साथ चैंपियन बनने वाली टीम में अब मुंबई के साथ आरसीबी भी दो-दो बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गई है.
WPL 2026 Final: आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मैच
फाइनल मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए. जिसमें लीजेल ली के 30 गेंद में 37 रन, लौरा वॉल्वारडट के 25 गेंद में 44 रन, कप्तान जेमिमाह के 35 गेंद में 57 रन और चेनली हेनरी के 15 गेंद में 35 रन सबसे अहम थे. आरसीबी की तरफ से लौरा बेन सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 4 ओवर में केवल 19 रन खर्च की.
वहीं आरसीबी ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमें स्मृति मंधाना के 41 गेंद में 87 रन और जॉर्जिया वॉल के 54 गेंद में 79 रन सबसे ज्यादा अहम थे. इस दो पारी की वजह से आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बन गई. दिल्ली की तरफ से चेनली हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लीं. मंधाना को उनकी शानदार मैच जीताओं पारी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
WPL 2026 की पर्पल और ऑरेंज कैप विनर
गुजरात जायंट्स की सूफी डिवाइन को टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की वजह से पर्पल कैप के साथ साथ पांच लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिया गया. जबकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से स्मृति मंधाना को ऑरेंज कैप और पांच लाख रुपये दिया गया. इसके अलावा टूर्नामेंट की मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड भी सूफी डिवाइन के नाम रहा जबकि इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड दिल्ली की नंदिनी शर्मा को दिया गया.