RBI Latest Announcement: लोगों को बड़ा झटका, त्योहारी सीजन पर आरबीआई ने बढ़ा दी ब्याज दर, अब लोन महंगा

RBI Latest Announcement: लोगों को बड़ा झटका, त्योहारी सीजन पर आरबीआई ने बढ़ा दी ब्याज दर, अब लोन महंगा, बढ़ जाएगी आपकी EMI

RBI Latest Announcement For Repo Rate

RBI Latest Announcement For Repo Rate

RBI Latest Announcement For Repo Rate : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने त्योहारी सीजन पर एक बड़ा झटका दे दिया है| दरअसल, आरबीआई द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी गई है| आज शुक्रवार को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने यह ऐलान किया कि रेपो रेट (RBI Repo Rate) में .50 अंक की बढ़ोतरी (Repo Rate Hike) की जा रही है| गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक (RBI Monetary Policy) में यह निर्णय लिया गया है| आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने इस अहम बैठक में की गईं अन्य समीक्षाओं और फैसलों की भी जानकारी दी।

यह पढ़ें- 'मैम...सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? कल को फिर तुम कॉन्डम भी मांगोगी', लड़की के सवाल पर महिला IAS का बेतुका बयान

रेपो रेट 5.40 से बढ़कर अब 5.90 फीसदी

बतादें कि, .50 अंक की बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.40 से बढ़कर अब 5.90 फीसदी हो गया है| रेपो रेट में आरबीआई द्वारा यह लगातार चौथी बार बढ़ोतरी है| मई से अबतक रेपो रेट में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इससे पहले आखिरी बार आरबीआई ने 5 अगस्त को रेपो रेट में .50 अंक का इजाफा किया था| जिसके बाद रेपो रेट 4.90 फीसदी से बढ़कर 5.40 फीसदी हो गया था| हालांकि, रिवर्स रेपो रेट में न तब कोई बदलाव किया गया था और न अब कोई बदलाव किया गया है| आरबीआई द्वारा रिवर्स रेपो रेट में अभी कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है| रिवर्स रेपो रेट को उसके पुराने स्तर 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा गया है|

यह पढ़ें- IAS Crying: पीड़ितों के लिए किसी आईएएस अफसर को रोते हुए देखा है? आज देखिए, आंखों से बंद नहीं हो रहे आंसू, निर्देश देने में फफक रहे शब्द

तय था रेपो रेट बढ़ना

आपको बतादें कि, पहले से ही यह माना जा रहा था कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट जरुर बढ़ाया जाएगा| क्योंकि दुनियाभर की सेंट्रल बैंकें भी ब्याज दरों में इजाफा कर रही हैं| बताया जा रहा है कि, इससे भले ही लोन लेने वालों को झटका लगे लेकिन महंगाई का दवाब कम करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा रही है|

अब लोन महंगा, बढ़ जाएगी आपकी EMI

आपको बतादें कि, आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढाए जाने से लोन लेने वालों पर सीधा असर पड़ेगा| रेपो रेट बढ़ने से बैंक से मिलने वाला लोन (कार लोन, होम लोन सहित अन्य लोन) महंगा हो जाएगा| अब आपको लोन ज्यादा ब्याज दर से चुकाना होगा| भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब महंगाई भी चरम पर है| हालांकि रेपो रेट में बढ़ोतरी का उन ग्राहकों को फायदा होगा जिन्होंने एफडी (FD) करा रखी है।

क्या होता है रेपो रेट?

दरअसल, आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है और रेपो रेट (RBI Repo Rate) के हिसाब से उस कर्ज पर ब्याज लेता है| और जब बैंकों को आरबीआई से कर्ज महंगा पड़ता है तो वह आगे ग्राहकों को भी कर्ज महंगा देती हैं| इसलिए रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाला लोन सस्ता हो जाता है और अगर बढ़ोत्तरी हो जाती है तो आपका लोन महंगा हो जाता है|

रिवर्स रेपो रेट क्या होता है?

जब बैंकें अपना पैसा आरबीआई में जमा करती हैं तो आरबीआई बैंकों को रिवर्स रेपो रेट (RBI Reverse Repo Rate) के हिसाब से उस पैसे पर ब्याज देता है| बाजार में जब भी बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दें|