राष्ट्रीय विराग मंच की मानवता सेवा: बच्ची के उपचार में सहयोग और समाज से अपील
Rashtriya Virag Manch's Humanitarian Service
राष्ट्रीय विराग मंच, चंडीगढ़: Rashtriya Virag Manch's Humanitarian Service: राष्ट्रीय विराग मंच, चंडीगढ़ द्वारा मनीमाजरा की 3 वर्षीय गंभीर रूप से झुलसी बच्ची, जो वर्तमान में (PGI) चंडीगढ़ में उपचाराधीन है, राष्ट्रीय विराग मंच चंडीगढ़ द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है
राष्ट्रीय विराग मंच चंडीगढ़ के अध्यक्ष आकाश जैन, भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस जैन, उपाध्यक्ष कुश जैन सेकेट्री राजकुमार जैन कैशियर मुनिश जैन एवं सदस्यगण आशीष जैन पुष्पेंद्र जैन प्रमोद जी,श्री अशोक कुमार जैन जीरकपुर श्रीमती सुनीता जैन आदि अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार को आवश्यक दवाइयाँ, आर्थिक सहयोग किया व बच्ची का हालत देखा
इस अवसर पर राष्ट्रीय विराग मंच चंडीगढ़ के अध्यक्ष आकाश ने कहा कि बच्ची की हालत में काफी सुधार है ठीक होने में काफी समय लग सकता है हम इस दुख की घड़ी में मंच साथ में हर तरह से खड़ा है और ये भी कहा -मानवता की सेवा ही सच्ची साधना है। संगठन समाज के सभी सज्जनों से अपील करता है कि वे अपनी श्रद्धानुसार सहयोग प्रदान कर इस नेक कार्य में सहभागी बनें, ताकि बालिका को बेहतर उपचार और परिवार को संबल मिल सके।