जयंत चौधरी से मिला राष्ट्रीय लोक दल चंडीगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

जयंत चौधरी से मिला राष्ट्रीय लोक दल चंडीगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

1000226829

Rashtriya Lok Dal Chandigarh state delegation met Jayant Chaudhary,

चंडीगढ़ / नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक दल चंडीगढ़ प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के कौशल विकास मंत्री एवं जयंत चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित 25, तुगलक रोड आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं को मंत्री महोदय के समक्ष रखा तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, चंडीगढ़-पंजाब प्रभारी दिलप्रीत सिंह, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक, उपाध्यक्ष ललित भारतीय, राम मिलन गौड़, प्रदेश महासचिव प्रो. (डॉ.) विकास धवन, उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, उत्तर प्रदेश जलसा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रुद्रपुर राष्ट्रीय लोक दल के अनूप कुमार गर्ग, घनश्यामAnup , धर्मवीर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 बैठक के दौरान चंडीगढ़ के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को मजबूती से लड़ने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।
कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करता रहेगा।