Horoscope Today 09 October 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 09 October 2025

Horoscope Today 09 October 2025

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
 मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा आपको आज विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कर्ज लेनदेन से बचें। लोन के प्रयास में आज परेशानी आएगी। कोई काम अटक जाने से आपको आज परेशानी हो सकती है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। शाम के समय आप दोस्तो के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 वृषभ राशि के लिए आज दिन का दूसरा भाग लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का भी भाग्य अवसर प्रदान करेगा। आज के दिन किया गया निवेश भी आपको भरपूर लाभ दिलाएगा। कोई चाहत पूरी होगी। लव लाइफ मे भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शौक श्रृंगार की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपको शामिल होना पड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज घरेलू कार्यों की वजह से अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 कर्क राशि के लोगो के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आज आप अपनी सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज परिवार के सहयोग से लाभ मिलेगा। आपके शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए आपको विरोधियो से सतर्क रहना होगा। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आने की आशंका है, आज आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन नतीजे मिलेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन बढाने वाला रहेगा। आपको कोई भी बड़ा फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आने से आपका मन विचलित और परेशान हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
 कन्या राशि के लोगों को आज अपने काम में सफलता मिलेगी। लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि, आज आलस्य त्याग कर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता से आपको आज भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता परेशानी होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके होने वाले हैं। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बिना मांगे सहायता न करें नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके अधिकार और धन में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई मे इजाफा होगा। आज आप दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में कोई बदलाव करना है तो इसके लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। आपको आज बच्चो की सेहत पर धन खर्च करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अपने व्यवसाय को विस्तार देने के आपके प्रयास फलदायी होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आज आपके मन में क्रोध का भाव रहेगा, इस पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। नौकरी और व्यापार में आज किसी भी वाद विवाद में न पड़ें, आपकी छवि खराब हो सकती है। वैसे आज आपको कोई लाभदायक डील भी मिलने वाली है। आज शाम को आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 धनु राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में आपकी आज रुचि बढेगी। परोपकार के कार्यों पर धन खर्च होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। आज पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का योग बनेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी होने की खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
 मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आपको आज कोई कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आपके खर्च भी आज बढेंगे। आज आपको ननिहाल पक्ष से सहयोग और लाभ मिल सकता है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलदायी रहेगा। व्यापार में आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज शाम के समय आप अपनी संतान के साथ मनोरंजक समय बितांगे। विवाह की बात चल रही है तो आज बात पक्की होने का योग बनेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
 कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप आज आर्थिक प्रयास मे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई लाभदायक डील मिलेगी। तकनीकी बुद्धि और क्षमता का आपको आज लाभ मिलेगा। वैसे आज अपने सामान का ध्यान भी रखें, खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जीवनसाथी की भावनाओं और बातो का सम्मान करें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
 आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से आज संपर्क का दायरा बढेगा। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सुख आज बना रहेगा।