Horoscope Today 06 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 06 July 2025

Horoscope Today 06 July 2025

Horoscope Today 06 July 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
इस राशि से द्वादश शनि, तृतीय गुरु व 04:02 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
सायंकाल 04 बजकर 02 मिनट के बाद चन्द्रमा सप्तम व इस राशि से द्वितीय गुरु करियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। ऑफिस में विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
04:02 pm के बाद वृश्चिक के चंद्रमा व इस राशि के सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला गोचर है। चन्द्रमा खष्ठम भाव में व गुरु इसी राशि में है। जॉब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
बैंकिंग जॉब के करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य मिथुन व चन्द्रमा 04:02 pm के बाद चतुर्थ भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। 

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
04:02 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय व गुरु दशम हैं। आज का दिन बिजनेस प्रोमोशन के लिए बेहतर है। जॉब में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
04:02 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके शुभ फल देंगे। शुक्र व बुध टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभान्वित करेंगे।जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रगति बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। राहु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
चन्द्रमा 04:02 सायंकाल के बाद इसी राशि में रहेंगे। मंगल व राहु धन का आगमन कराएगा। गुरु- चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु सप्तम व 04;02 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश रहकर घर में उन्नति देंगे। जॉब प्रमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि तृतीय तथा 04:02 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व पहले से बेहतर परिणाम देंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
पंचम गुरु, इस राशि से द्वितीय शनि तथा 04:02 सायंकाल के बाद सवा 02 दिन तक वृश्चिक के चन्द्रमा बहुत शुभ है। व्यवसाय बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
इस राशि मे गोचर करत्ते शनि, चतुर्थ गुरु व 04:02 pm के बाद इस राशि से नवम चन्द्रमा व मिथुन के सूर्य करियर को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनन्द उठाएंगे। लंबी यात्रा मन को रोमांचित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 05 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 04 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 03 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल