IGRS मार्च रिपोर्ट: रामपुर का 'डबल धमाका'; फिर बना प्रदेश में नंबर वन

IGRS मार्च रिपोर्ट: रामपुर का 'डबल धमाका'; फिर बना प्रदेश में नंबर वन

Rampur Double Bonanza

Rampur's 'Double Bonanza

 लखनऊ। Rampur's 'Double Bonanza, एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) से जनसुनवाई, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की निगरानी में मार्च माह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में रामपुर ने 140 अंकों में से 139 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

हाथरस और बाराबंकी ने बराबर अंक प्राप्त कर दूसरा तो शाहजहांपुर और पीलीभीत ने भी बराबर अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

आइजीआरएस द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और जन शिकायत की सुनवाई की रिपोर्ट जारी की जाती है।

प्रदेश भर के जिलों की समीक्षा की जाती है

इसमें प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की हर माह की रैंकिंग जारी होती है।आइजीआरएस की फरवरी माह की रिपोर्ट में भी रामपुर ने बाजी मारी थी। इस बार भी रामपुर प्रदेश में नंबर वन है.ॉ

पीलीभीत ने 136 अंक प्राप्त किए

हाथरस और बाराबंकी ने 137 अंक प्राप्त किए। शाहजहांपुर और पीलीभीत ने 136 अंक प्राप्त किया है। वहीं सोनभद्र, कन्नौज, अंबेडकरनगर और हापुड़ ने बराबर-बराबर 135 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

इसके अलावा बरेली, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी ने 134 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं टाप 10 जिलों में हमीरपुर, सहारनपुर, बलिया, प्रयागराज और मथुरा भी शामिल हैं।