रमेश मल्होत्रा प्राचीन शिव मन्दिर सेक्टर 21 के प्रधान और तरुण शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान बने

रमेश मल्होत्रा प्राचीन शिव मन्दिर सेक्टर 21 के प्रधान और तरुण शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान बने

1000216665

Ramesh Malhotra became the President of Prachin Shiv Mandir

चंडीगढ़-11/5/26, वीरेन्द्र सिंह : आज प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 21-सी, चंडीगढ़ की नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए  मंदिर की जनरल बॉडी की एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से रमेश मल्होत्रा को  अध्यक्ष तथा तरुण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
इसी प्रकार मधु सुदन शर्मा उपाध्यक्ष, श्री कुलदीप शर्मा कोषाध्यक्ष तथा श्री बोध राज एमएसदान महासचिव चुने गए। मंदिर सभा के सदस्यों ने गत वर्ष मंदिर के गुंबद के पूर्ण नवीनीकरण तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए  पिछली कार्यकारिणी की एकमत से अपनी सराहना की तथा इस वर्ष और नवीनीकरण के कार्यों के लिए 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया।