राम मिलन गौड़ को RLD में वाइस प्रेसिडेंट की मिली जिम्मेदारी
Ram Milan Gaur Assigned Responsibilit
चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) चंडीगढ़ इकाई द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंडीगढ़ के वैंडर यूनियन के प्रधान राम मिलन गौड़ को पार्टी का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र RLD चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक द्वारा उन्हें सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने कहा कि राम मिलन गौड़ लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं वेंडर हितों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि गौड़ पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त वाइस प्रेसिडेंट राम मिलन गौड़ ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आम लोगों, खासकर रेहड़ी-फड़ी और वेंडर वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहेंगे।
राम मिलन गौड़ ने कहा,
“RLD ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। गरीब, मजदूर और वेंडर वर्ग की आवाज बनकर समाज और संगठन दोनों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।”