राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपितों की न्यायिक हिरासत चौथी बार बढ़ी, 10 अगस्त तक रहेंगे जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपितों की न्यायिक हिरासत चौथी बार बढ़ी, 10 अगस्त तक रहेंगे जेल में

1000272383

Ram Mandir donation theft case

अयोध्या। Ram Mandir donation theft case, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में निरुद्ध सभी 8 आरोपितों की न्यायिक हिरासत सोमवार को चौथी बार बढ़ा दी गई। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रजत वर्मा ने सभी आरोपितों को 10 अगस्त तक के लिए जेल में बंद रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले 13 जुलाई को न्यायालय ने तीसरी बार 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत की थी। सोमवार को सुनवाई के लिए सभी आरोपितों को वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से ही अदालत में प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपितों की गिरफ्तारी 25 जून को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गई थी और इन्हें पुलिस ने 26 जून को अदालत में पेश किया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत में हुई पेशी में आरोपितों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगी होने के कारण इन आरोपितों की दूसरी पेशी 29 जून को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में हुई थी। जहां से इन्हें 14 दिनों के लिए 13 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

13 जुलाई को तीसरी बार हुई थी पेशी

बीते 13 जुलाई को हुई तीसरी पेशी में फिर अदालत ने 27 जुलाई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध रखने का आदेश दिया था। सोमवार को अदालत में हुई पेशी के बाद सभी आरोपितों को फिर 10 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Ram-Mandir-chadhawa-chori-News-1784730079933_v

आरोपितों की चौथी बार बढ़ी रिमांड

आरोपितों की न्यायिक रिमांड चौथी बार बढ़ाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने अलग-अलग तिथियों पर सभी आरोपितों का कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ कर ली है।