राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने किया अवी भसीन के कार्यालय का आकस्मिक दौरा, वृक्षारोपण अभियान में हुए शामिल

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने किया अवी भसीन के कार्यालय का आकस्मिक दौरा, वृक्षारोपण अभियान में हुए शामिल

1000269622

Rajya Sabha MP Dr. Sikandar Kumar paid a surprise

चंडीगढ़ । Rajya Sabha MP Dr. Sikandar Kumar paid a surprise, भारतीय जनता पार्टी के राज्य सह-कोषाध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवी भसीन के कार्यालय में आज माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का आकस्मिक आगमन हुआ। इस अवसर पर अवी भसीन ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

भेंट के दौरान संगठन, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। अवी भसीन ने कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार का सरल, विनम्र एवं जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनका आत्मीय व्यवहार भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को और सुदृढ़ करता है।

इसके उपरांत डॉ. सिकंदर कुमार ने चंडीगढ़ वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उनके साथ अवी भसीन, लघु उद्योग भारती से श्री जरनैल सिंह एवं सरदार इंदरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अवी भसीन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।