राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा कर दिया तिरंगा यात्रा का न्योता

राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा कर दिया तिरंगा यात्रा का न्योता

Tiranga Yatra

Tiranga Yatra

जुलाना और जींद हल्के के गांवों में लोगों को दिया तिरंगा यात्रा का न्योता 

दूसरी पार्टियों ने हमेशा जींद का राजनैतिक इस्तेमाल किया, हम विकास करेंगे: डॉ. सुशील गुप्ता

विकास के बड़े बड़े वादे कर लोगों को ठगने का काम किया : डॉ. सुशील गुप्ता

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे की पूरे हरियाणा में होगी गूंज: डॉ. सुशील गुप्ता

8 जून से जींद की धरती से 2024 में जीत का शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी: डॉ. सुशील गुप्ता

बीजेपी के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है प्रदेश की जनता: डॉ. सुशील गुप्ता

जुलाना/जींद, 5 जून:Tiranga Yatra: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को जींद के जुलाना हल्के और जींद के आसपास के गांव में जनसभा कर जनता को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। उन्होंने गांव अनूपगढ़, छोटी शामलो, रविजा खेड़ी, डिघाना, रामकली, गांव शामलो कलां, गतौली, गढ़वाली, खरेंटी, बुराडेहर और किनाना में जनसभा की। इसके साथ उन्होंने जींद में बॉम्बे साड़ी मार्केट, धीरज गर्ग की दुकान और प्रोफेसर शमशेर के घर कार्यक्रम में शिरकत की।

Tiranga Yatra

उन्होंने कहा 8 जून को होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की गूंज पूरे प्रदेश में होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा की जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि जींद की तिरंगा यात्रा से 2024 में आम आदमी पार्टी की नींव रखी जाएगी। आज पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल और पंजाब सरकार के कामों की तारीफ कर रहा है।

उन्होंन कहा कि हरियाणा को विकसित, शिक्षित व महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए 8 जून को जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि जींद को हरियाणा की राजनीति का गढ़ माना जाता है। देवीलाल, भजनलाल, औमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सबने जींद में रैली करके राजनीति की शुरुआत की। जींद में केवल रैलियां की, लेकिन जींद के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 8 जून को जींद से आम आदमी पार्टी प्रदेश में परिवर्तन, भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, धर्म की राजनीति छोड़कर काम की राजनीति का आगाज करेगी। इस आगाज के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 8 जून को जींद पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में लोग पहुंचे और जींद व प्रदेश को विकसित करने में सहयोग करें।

Tiranga Yatra

उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की बेटियों पर अत्याचार कर रही है। देश के गौरव को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। कितने दुर्भाग्या की बात है बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। जहां एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर संसद का शुभारंभ हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र की हत्या हो रही थी। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा ढकोसला है। आम आदमी पार्टी पहलवानों की हर लड़ाई में बेटियों के साथ है। 

इस मौके पर जिला प्रधान वजीर ढांडा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, खेल प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष कविता दलाल, एक्स एम्प्लॉय प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कौशिक,  विजय गोयल, रमेश ढिगाना, सुभाष गांगोली, सियाराम, हरपाल अलेवा, सतबीर दुहन, दीपक अहलावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

Himacal : नारनौल में ठेके के सामने पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या

हरियाणा में HPS अफसरों के तबादले; कई DSP बदले गए, ACP पंचकूला का भी ट्रांसफर, ACB-SCB यूनिटों में भी फेरबदल, देखिए लिस्ट

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट