राजपाल यादव जेल से रिहा, आर्थिक मदद पर जताया आभार
Rajpal Yadav Released from Jail
पटना। Rajpal Yadav Released from Jail, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हाल ही में अपनी जिंदगी का सबसे कठिन समय जिया। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सजा काटने के बाद, अब वे बाहर आ चुके हैं।
जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद राजपाल ने एक वीडियो जारी कर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी आर्थिक तंगी के समय हाथ थामा था।
संकट में मिला दिग्गजों का साथ
जब राजपाल ने कोर्ट में सरेंडर किया था, तब उनके पास कर्ज चुकाने के लिए राशि नहीं थी। ऐसे समय में सोनू सूद जैसे कलाकारों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे से भी मदद के हाथ बढ़े। राजपाल ने विशेष रूप से राव इंद्रजीत यादव और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि राजपाल यादव की मदद के लिए 'जेम ट्यून्स' के फाउंडर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव ने बड़ी भूमिका निभाई।
राव इंद्रजीत यादव ने 'जेम ट्यून्स' परिवार की ओर से 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजपाल के बैंक अकाउंट डिटेल्स साझा कर लोगों से भी मदद की अपील की थी।
वहीं, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
राजपाल का भावुक संदेश
वीडियो मैसेज में राजपाल ने कहा कि मैं इंद्रजीत भाई और तेज प्रताप यादव जी का दिल से आभारी हूं। राजपाल ने तेज प्रताप को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।