दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने पहुंचे राजीव अनेजा
Rajiv Aneja arrives to meet Delhi Chief Minister Rekha Gupta
राहुल सोनी अमृतसर, भारतीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से दिल्ली में गत दिवस आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे बोर्ड के सदस्य एवं भारतीय व्यापार मंडल के पंजाब प्रधान राजीव अनेजा ने बैठक सम्पन्न होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां उन्होंने रेखा गुप्ता को गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर राजीव अनेजा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बैठक के दौरान कुछ राजनीतिक एवं व्यापारीयो के हितो व उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान देश के व्यापारियों को जीएसटी के प्रति आ रही मुश्किलों से अवगत करवाया तथा व्यापारियों के हित के लिए हितैषी नीतियों, अनुपालन व्यवस्था, वित्तीय सहायता को मजबूत करने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजीव अनेजा की बातों को बहुत ही सरल स्वभाव से सुनकर उनको आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा जिस तरह से राजीव अनेजा अपना कार्य पूरी लग्न व निष्ठाभाव से कर रहे हैं वह सराहनीय हैं ।