राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कोटा में सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Political temperature rises in Kota

Political temperature rises in Kota

Political temperature rises in Kota: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने पोस्टर-होर्डिंग्स के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. कांग्रेस का कार्यक्रम 17 जून को दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगा. इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है. कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, सीबीएसई से जुड़े विवादों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की गई है. यही वजह है कि हाड़ौती समेत पूरे राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 

पेपर लीक-रोजगार जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के कोटा दौरे से एक दिन पहले शहर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग्स और पोस्टरों के जरिए राजनीतिक कटाक्ष का दौर शुरू हो गया है, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है. राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. कांग्रेस का मकसद नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है.  

राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले बीजेपी ने होर्डिंग्स लगाए.

शहर में पोस्टर-होर्डिंग्स के जरिए उठाए सवाल

राहुल गांधी के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए गए हैं. शहर में कई जगह ऐसे ही पोस्टर-होर्डिंग्स भी नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान पेपर लीक का मुद्दा उठाया. बीजेपी ने सवाल पूछा, "जिनके खुद के राज में 19 पेपर लीक हुए, वह किस मुंह से विद्यार्थियों से संवाद करेंगे?" 

जूली के आरोप- कोचिंग पर दवाब बनाया जा रहा है

दूसरी ओर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बीजेपी पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी नीट पेपर लीक पर जवाब देने से भाग रही है. अब छात्रों की आवाज़ दबाने पर उतर आई है. राहुल गांधी के छात्र संवाद से घबराकर भाजपा नेताओं द्वारा कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है.