BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

राजसमंद बस हादसा: गंगा गुड़ा के पास बस पलटी, 12 से अधिक घायल

Rajsamand bus accident: Bus overturns near Ganga Guda

Rajsamand bus accident: Bus overturns near Ganga Guda

Rajsamand Bus Accident News: राजस्थान के राजसमंद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हो गया. जिले के आमेट सबडिवीजन इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में 12 से ज़्यादा जानें दांव पर लग गईं, जो बोराणा से आमेट आ रही थी. यह एक्सीडेंट आमेट के गंगा गुड़ा में मौजूद गौशाला के पास हुआ.

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी बस

सूचना मिलने के बाद आमेट पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.क्रेन की सहायता से बस को किनारे लगवाया. मिली जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बोराणा से आमेट की ओर आ रही थी. इसी दौरान गंगा गुड़ा गौशाला के पास बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. जिससे बस बीच सड़क पर पलट गई. बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. 

बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालना किया शुरू

पुलिस ने आगे बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे.  साथ ही बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. जिससे यात्रियों को जल्द ही चिकित्सीय सहायता मिल पाई. सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से आमेट के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों और मेडिकल टीम के जरिए आपातकालीन स्तर पर सभी का उपचार किया जा रहा है. वहीं, दो यात्रियों की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजसमंद रेफर किया गया है जिससे उनकी जान बचाई जा सके.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल,अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है.  ​पुलिस ने आग की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए ड्राइवर की तलाश की जा रही है.