BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

राजस्थान राजनीति में बढ़ा तनाव: बीजेपी विधायक रेवंत राम डांगा पर जानलेवा हमला

Tensions Escalate in Rajasthan Politics

Tensions Escalate in Rajasthan Politics

Tensions Escalate in Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में अब एक नया मोड़ आ गया है. जिसमें एक तरफ तो हनुमान बेनीवाल और बीजेपी में लगातार बयानवाजी चल रही है. इसी बीच बीजेपी से खीवसर विधायक रेवंत राम डांगा पर कल रात जानलेवा हमला हो गया. रेवंत राम डांगा उसी सीट से विधायक है. जिसे हनुमान बेनीवाल का गढ़ माना जाता था. जिसके कारण घटना चर्चा में बनी हुई है. आपको बता दें की कुछ दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर भी हमला हुआ था.

जानें कैसे हुई घटना 

विधायक डांगा के अनुसार जब उनका काफिला गोविंदी टोल नाके के पास पहुंचा, तो अचानक एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी ने उनकी फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी. हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने विधायक के साथ चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो को भी निशाना बनाने की कोशिश की. अपनी जान बचाने के बजाय विधायक ने हिम्मत दिखाई और हमलावर गाड़ी का करीब 25 किलोमीटर तक पीछा किया. इस दौरान वे लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहे.

विधायक ने बताया साजिश

विधायक की सूचना मिलते ही डीडवाना-कुचामन और नावां पुलिस ने सक्रियता दिखाई और घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार तीन नामजद आरोपियों को डिटेन कर लिया. पुलिस फिलहाल उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है. 

विधायक डांगा ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है नशे के आदि युवकों ने किसी के बहकावे में आकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है जिसे लेकर पुलिस आगे जांच कर रही है . जिस तरीके से पूर्व में मदन राठौड़ पर हमला किया गया इसी तरह मुझ पर भी हमला किया गया है. फिलहाल नावां थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इन हमलावरों के पीछे आखिर किसका हाथ है.