राजस्थान टोंक: पति-पत्नी के विवाद का वीडियो वायरल, महिला को बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश

राजस्थान टोंक: पति-पत्नी के विवाद का वीडियो वायरल, महिला को बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश

Rajasthan Tonk: Video of husband-wife dispute goes viral

Rajasthan Tonk: Video of husband-wife dispute goes viral

Rajasthan Tonk: Video of husband-wife dispute goes viral, राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे में पति-पत्नी के बीच सरेराह हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया है. जहाजपुर चूंगी नाका रोड पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी के बाल पकड़कर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला दर्द से कराहते हुए लगातार विरोध कर रही थी, लेकिन युवक उसे खींचता रहा. सड़क पर यह पूरा घटनाक्रम करीब 15 से 20 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई, मगर किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवक बाल पकड़कर महिला को बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था. संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. इसके बावजूद युवक का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा. राहगीरों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया, लेकिन हस्तक्षेप की जगह अधिकतर लोग तमाशबीन बने रहे.